बागबाहरा : पिकअप की टक्कर से बालक घायल - CG Sandesh

बागबाहरा : पिकअप की टक्कर से बालक घायल

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली के पास एनएच 353 रोड पर पिकअप की टक्कर से एक बालक घायल हो गया.

ग्राम पतेरापाली निवासी तरूण कुमार तांडी ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को वह अपने घर के सामने खडा था. तभी उसकी भाभी पार्वती तांडे, भतीजा जतिन तांडे को लेकर दुकान जाने के लिए घर से निकलकर एनएच 353 रोड पर पहुंची. तभी खरियार रोड उडिसा तरफ से आ रही एक सफेद पीकअप वाहन के चालक ने अपने पीकअप को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर सामने जा रही डिजायर कार को कट मारकर आगे निकल रहा था. 

इसी दौरान पीकअप वाहन के पिछले हिस्से में दुकान जा रहे जतीन तांडे की टक्कर हो गई. जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर गया, जिसे देख तरुण, लिलेस ठाकुर और भूपेन्द्र यादव पीकअप क्रमांक OD 08 AA 2717 को रोके. वाहन चालक ने अपना नाम जोगेन्दर शराफ पिता तिर्था शराफ निवासी ग्राम बीरहीपाली थाना बंगोमुंडा जिला बलांगीर उडिसा बताया. घायल जतिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले में आरोपी पिकअप चालक जोगेन्दर शराफ के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें