पटेवा : गाली गलौच कर शिवलिंग को मारी लात, घटना CCTV में कैद - CG Sandesh

पटेवा : गाली गलौच कर शिवलिंग को मारी लात, घटना CCTV में कैद

पटेवा थाना क्षेत्र के बाजार वार्ड झलप स्थित नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के नाम से गाली गलौच कर शिवलिंग को लात से मारकर अपमान करने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2025 को सुबह करीबन 09:50 बजे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बाजार वार्ड झलप में धरमीन बाई यादव बैठकर पूजा कर रही थी. उसी समय ग्राम पचरी का रहने वाला झुमुक लाल सिन्हा (20) ने भगवान शिव के नाम से गाली गलौच कर मंदिर में विराजित नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग को लात से मारकर अपमान किया.

उक्त घटना को मौके पर पूजा कर रही धरमीन बाई यादव देखी है व मंदिर में लगे सीसीटीव्ही के माध्यम से समिति के लोग देखे. नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी झुमुक लाल सिन्हा के खिलाफ धारा 298-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें