तेन्दूकोना : पैसों के लेनदेन की बात पर मारपीट
तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बगारपाली में पैसों के लेनदेन की बात पर मारपीट करने के आरोप में युवक के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बगारपाली निवासी भोजराज सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 07-08 बजे उसके बुआ का लड़का राज लोहिया उनके घर के पास आया और भोजराज को घर से बाहर बुलाकर रूपये पैसे की पुरानी लेन-देन की बात को लेकर वाद-विवाद कर अश्लीेल गाली गुप्तापर करने लगा.
भोजराज ने गली गलौज करने से मना करते हुए मेरे पापा के आने के बाद बात करना मुझसे इस संबंध में बात मत करो कहा तो राज लोहिया और अधिक उत्तेुजित होकर तुम बहुत बात करते हो आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए धक्काे देकर जमीन में गिरा दिया और अपने हाथ में रखे लोहे के रॉड से भोजराज के गर्दन, हाथ और पैर में मारपीट करने लगा और जमीन में घसीटते हुए हाथ मुक्काा व लात से मारपीट करने लगा. भोजराज की पत्नीर मोनिका और बहन घर से बाहर आये और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राज लोहिया के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.