news-details

सरायपाली : ग्राम पंचायत आँवलाचक्का ने 18 हजार के कीटनाशक छिड़काव सहित कई कार्यों पर खर्च की इतनी राशि

सरायपाली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आँवलाचक्का द्वारा 2 महीनों में विभिन्न कार्यों के लिये कुल 5,13,945 रूपये भुगतान किया गया है, जिसमें कीटनाशक दवाई छिड़काव के लिये 18,000 रूपये, पचरी मरम्मत (सामग्री क्रय सहित) के लिये 95,945 रुपये सहित अन्य कार्यों के लिये किया गया भुगतान शामिल है.

30 मई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक किये गये खर्च इस प्रकार हैं -

30 मई 2025 को भुगतान
पानी टंकी स्थापना हेतु सामग्री क्रय के लिये प्रदीप हार्डवेयर को दो बार क्रमशः 67000 रूपये और 72000 रूपये भुगतान किया गया है.

16 जून 2025 को भुगतान
सफाई हेतु मुरुम क्रय 38000 रूपये दिलीप को और 46000 रुपये डिग्रीलाल सिदार को दिया गया.

17 जून 2025 को भुगतान
पचरी मरम्मत के लिए 27945 रूपये और सफाई कार्य हेतु मुरुम के लिए 17,250 रूपये मोहित को दिया गया.

19 जून 2025 को भुगतान
पचरी मरम्मत हेतु सामग्री के लिए 68000 रूपये प्रदीप हार्डवेयर को तथा इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल के लिए 20000 रूपये आनंद इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

20 जून 2025 को भुगतान
मुरुम ढूलाई के लिए 36000 रुपये सेत कुमार यादव को तथा मुरुम कार्य के लिए 62 हजार 750 रुपए आशाराम साहू को दिया गया.

30 जुलाई 2025 को भुगतान
मुरुमिकरण कार्य के लिए 14000 रूपये डिग्री लाल को तथा 15000 रूपये मोहित को दिया गया. इसी तिथि को पानी टंकी के लिए 12 हजार रुपये प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

कीटनाशक दवाई के लिए 18 हजार किये भुगतान
31 जुलाई 2025 को कीटनाशक दवाई छिड़काव के लिए 18000 रुपए वर्षा कृषि सेवा केंद्र को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें