बसना : ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में किस कार्य के लिये कितना ... - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में किस कार्य के लिये कितना हुआ खर्च, जानें...

बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में 18 जून 2025 से 30 अगस्त 2025 तक विभिन्न विकास कार्यों के लिये कुल 4 लाख रूपये भुगतान किया गया है, जिसमें बोर खनन के लिये 1,17,000 रुपये सहित कई खर्च शामिल हैं.

किस कार्य के लिए कब, कितनी राशि भुगतान की गई है. इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है.

18 जून 2025 को भुगतान
रोड़ सुदृढ़ीकरण मुरुम ढूलाई कार्य के लिये तीन बार क्रमशः 18000 रुपए, 18000रूपये तथा 12000 रूपये यानी कुल 48000 रूपये जय कुमार साव को दिया गया.
बोर खनन कार्य की राशि 1,17,000 रूपये सालिकराम बोरवेल्स को भुगतान किया गया.
सबमर्सिबल पंप एवं पंप सामग्री क्रय के लिए 90,000 रूपये शिवम पंप को भुगतान किया गया.

23 जून 2025 को भुगतान
रोड़ सुदृढ़ीकरण जेसीबी कार्य के लिए एक बार 36000 रूपये तथा दो बार 30000-30000 रूपये यानी कुल 96000 रूपये नारायण साव को भुगतान किया गया.

30 अगस्त 2025 को भुगतान
मुरुमीकरण कार्य की राशि 49000 रूपये नारायण साव को भुगतान किया गया है.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें