CG : विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों के खातें में अंतरित की ... - CG Sandesh

CG : विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों के खातें में अंतरित की जाएगी राशि

राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर आज राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 25 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित करेगी। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी। 

श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत 79 हजार 175 हितग्राहियों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 175 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें