news-details

बसना : बाइक सवार तीन युवकों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में केशरपुर मोड़ के पास बिलाईगढ़ रोड़ पर बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. ग्राम बिलखण्ड निवासी मृतक युवक के चाचा रामसिंह बरिहा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

उन्होंने ने अपनी शिकायत में बताया है कि 31 अक्टूबर को उसका भतीजा राजेश बरिहा अपने दोस्त जगत राम बरिहा और भगतराम बरिहा के साथ अपने बिना नंबर मोटर सायकल TVS STAR में अपने रिश्तेदार के घर कफन-दफन हेतु ग्राम धनसीर गये थे. मोटर सायकल को राजेश बरिहा चला रहा था. 

वापस आते समय केशरपुर मोड़ के पास ग्राम बम्हनी में दोपहर करीबन 02:30 बजे बसना की ओर जा रही बस क्र. CG10G0941 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर राजेश बरिहा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे राजेश बरिहा के सिर,दाहिना पैर,दाहिना हाथ में एवं जगत राम बरिहा के माथा तथा भगतराम बरिहा को शारिरीक अंदरूनी चोंटे आयी. तीनों को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया.

घटना की सुचना के बाद रामसिंह सरकारी अस्पताल बसना पहुंचा, जहाँ राजेश बरिहा और जगतराम बरिहा बेहोश हो थे. भगतराम थोड़ा-थोड़ा बातचित कर रहा था. ईलाज के दौरान कुछ देर बाद राजेश बरिहा की मौत हो गई. जगतराम बरिहा और भगत राम बरिहा का ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बस क्र CG10G0941 के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें