बसना : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल - CG Sandesh

बसना : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये. इलाज के बाद बाइक सवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बरपाली (ओडिशा) निवासी मोहम्मद ईस्माइल खान 19 अक्टूबर को अपने गांव बरपाली से ग्राम टेमरी (बसना) अपनी दीदी सईयादा बेगम के घर जाने के लिए अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल होण्डा साईन क्र. OD17 AB 1227 में निकला था. 

इसी दौरान सुबह करीबन 11:45 बजे ग्राम पर्रापाट के पास सामने से विपरित दिशा में सफेद रंग की महिन्द्रा स्कॉर्पियो क्र. CG04HA2047 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी मोटर सायक को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे दोनों पति-पत्नी रोड पर मोटर सायकल सहित गिर गये. हादसे में दोनों घायल हो गये. उनकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें उठाया. उन्हें डॉयल 112 वाहन से सीएचसी बसना ले जाया गया. प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर बरपाली के रामकृष्ण नर्सिंग होम में ईलाज कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिन्द्रा स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें