news-details

पिथौरा : डस्टबिन सेट क्रय के लिए ग्राम पंचायत ने खर्च किये 3 लाख, जानें अन्य कार्यों में कितना हुआ खर्च

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जेराभरन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 13 मई 2025 से 13 अगस्त 2025 तक कुल 8,78,262 रुपए भुगतान किया गया है, जिसमें डस्टबिन सेट क्रय के लिए 3,00,000 रूपये, दो पानी टैंकर क्रय के लिए 2,00,000 रूपये, प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य हेतु सामग्री क्रय तथा मजदूरी व मिक्सर मशीन के लिए 49000 रूपये तथा पचरी मरम्मत हेतु सामग्री क्रय एवं मजदूरी भुगतान के लिए 39,800 रुपए सहित कई विकास कार्यों के लिए किया गया भुगतान शामिल है।

13 मई 2025 से 13 अगस्त 2025 तक किए गए भुगतान इस प्रकार है -

13 मई 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री क्रय के लिए 8489 रुपए नागेश कुमार प्रधान को दिया गया.
मोटर बाइन्डिंग, बुशिंग कार्य, केबल आदि क्रय के लिए 3530 रुपए उत्तम कुमार को दिया गया.
मोटर बाइंडिंग कार्य के लिए 2600 रुपए; मोटर बाइंडिंग, पंखा बुशिंग कार्य के लिए 3820 रूपये; मोटर बाइंडिंग, पंखा, केबल, ऑटो आदि हेतु 3230 रुपए उत्तम कुमार को भुगतान किया गया.
मोटर पंप, केबल, वायर, पाइप आदि सामग्री क्रय के लिए 49,490 रुपए रमेश चौधरी को भुगतान किया गया.
पाइप, केबल आदि सामग्री क्रय के लिए 21122 रूपये तायल कृषि सेवा केंद्र को भुगतान किया गया.
मोटर पंप, वायर आदि सामग्री क्रय के लिए 40,769 रुपए तायल कृषि सेवा केंद्र को भुगतान किया गया.

15 मई 2025 को किया गया भुगतान
निस्तारी हेतु चहल निर्माण कार्य हेतु 8840 रूपये विद्याधर भोई को, 9360 रूपये नवरतन को तथा ₹15000 नरेश कुमार भाई को भुगतान किया गया है.

28 जून 2025 को भुगतान
प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य हेतु गिट्टी क्रय के लिए 18000 रुपए, सीमेंट क्रय के लिए 13500 रूपये चौधरी हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स को, रेत के लिए 7500 रूपये लोकनाथ साहू को, मजदूरी और मिक्सर मशीन के लिए 10000 रूपये नवरतन को भुगतान किया गया है.

पचरी मरम्मत हेतु गिट्टी क्रय के लिए 13500 रूपये, सीमेंट क्रय के लिए 12000 रूपये चौधरी हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स को भुगतान किया गया है.
रेत के लिए 6000 रूपये लोकनाथ साव को भुगतान किया गया. मिस्त्री और मजदूरी भुगतान के नाम पर 8300 रूपये नवरतन को दिया गया.

29 जून 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था जेराभरन हेतु 30400 रूपये, 11500रूपये तथा 15,552 रुपए चौधरी हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था बारीकपाली हेतु 16048 रूपये तायल कृषि सेवा केंद्र को, मोटर बाइंडिंग कार्य के लिए 3500 रुपए तथा 2900 रुपए यानी कुल 6400 रूपये उत्तम कुमार को दिया गया.
बारीकपाली में नल-जल खुदाई एवं साफ-सफाई कार्य के लिए 8320 रुपए नवरतन को दिया गया.

डस्टबिन सेट क्रय के लिए 3 लाख खर्च
डस्टबिन सेट क्रय के लिए 3,00,000 (1,50,000 +1,50,000) रूपये मोहितराम पटेल को भुगतान किया गया.
पानी टैंकर क्रय के लिए 2,00,000 (1,00,000 +1,00,000) रूपये आशुतोष एग्रो इंडस्ट्रीज को भुगतान किया गया है.

13 अगस्त 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था जेराभरन हेतु 15000 रूपये नागेश कुमार प्रधान को दिया गया.
पेयजल व्यवस्था बारीकपाली हेतु 16,992 रुपए तायल कृषि सेवा केंद्र को भुगतान किया गया.
मोटर बाइंडिंग कार्य बारिकपाली के लिए 3000 रूपये उत्तम कुमार को भुगतान किया गया है.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें