छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है: सीएम विष्णु देव स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है: सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और रजत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में विशेषकर बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा था। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र के जवानों ने नक्सलवाद के खिलाफ मुस्तैदी से लड़ाई लड़ी है और आगे भी यह लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है, उसकी कमर टूट चुकी है।” सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और ये परियोजनाएँ छत्तीसगढ़ की प्रगति को और गति देंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें