CG : 8 साल के बच्चे के गले में सिक्का फंसने से मौत - CG Sandesh

CG : 8 साल के बच्चे के गले में सिक्का फंसने से मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 8 साल की बच्चा सिक्का निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मासूम शिवम सारथी केजी 2 का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुआ था. 

इस दौरान शिवम सिक्का निगल गया. गले में सिक्का फंसने के बाद परिजन उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज नहीं हो सका जिसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल जाने लगे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई,पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें