महासमुंद : ताला तोड़कर जेवर और पैसों की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : ताला तोड़कर जेवर और पैसों की चोरी

महासमुंद के नयापारा वार्ड न. 06 में ताला तोड़कर जेवर और पैसों की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

असलम खान पिता स्व. याकूब खान उम्र 35 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड न. 06 महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 4 नवम्बर को रात करीबन 1 से 3 बजे उसके घर में ताला तोडकर किसी अज्ञात चोर ने 02 नग कंगन, 01 नग गले का हार, 02 नग पायल, 02 नग महेंदी छल्ला, 01 नग गले का काला पोत, 02 नग चांदी सिक्का, 02 नग‍ बिछिया पुराना इस्तेमाली जुमला कीमती करीब 3,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 1,50,000 रूपये चोरी कर ली. 

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें