महासमुंद : दोस्तों के साथ बैठे व्यक्ति से मारपीट कर पहुँचाया चोट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोडारी मंं दोस्तों के साथ बैठे व्यक्ति से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 07 घोडारी निवासी पुनीतराम भारती 06 नवम्बर 2025 को दोपहर करीब 02 बजे घोडारी चौक में चोवा बंजारे व अन्य लोगों के साथ बैठा था. इसी बीच उनके गांव का खेमराज जांगडे आया और पुरानी रंजीशवश पुनीतराम को अश्लील गाली देने लगा.
पुनीतराम ने गाली देने से मना किया तो तु कौन होता है मुझे मना करने वाला बोलते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे उसके कमर, सीना, पेट में चोट लगी है. घटना को चोवा बंजारे व आसपास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये.
पुनीतराम ने ईलाज कराने के बाद 7 नवम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी खेमराज जांगडे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.