CG : घर-घर जाकर बांटे गए गणना प्रपत्र, एसआईआर का काम जारी - CG Sandesh

CG : घर-घर जाकर बांटे गए गणना प्रपत्र, एसआईआर का काम जारी

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का काम जारी है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत बीएलओ 8 नवंबर तक करीब 30 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। 

राज्य में पंजीकृत 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में बूथ लेवल अधिकारी, मुख्य सचिव विकास शील और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के घर पहुंचे और गणना प्रपत्र देकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें