CG : स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ, वीवीआईपी मूवम... - CG Sandesh

CG : स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यात्रियों को नहीं होगी असुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के पास स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर से ही गुजरात के लिए रवाना हुए। 

स्टेट हैंगर के शुरू हो जाने से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा दूर होगी। साथ ही राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान की व्यवस्थाएं अब और अधिक सुगम तथा व्यवस्थित हो जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें