बसना : बोर खनन पर 95 हजार खर्च, जानें पंचायत के अन्य काम में... - CG Sandesh

बसना : बोर खनन पर 95 हजार खर्च, जानें पंचायत के अन्य काम में कितना हुआ व्यय

बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चनाट द्वारा 6 जून 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2,51,923 रूपये भुगतान किया गया है, जिसमें बोर खनन कार्य के लिए 95350 रुपए का भुगतान भी शामिल है.

ग्राम पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

6 जून 2025 को भुगतान

बोर खनन कार्य के लिए 95350 रुपए सालिकराम बोरवेल्स को भुगतान किया गया.

पावर पंप क्रय के लिए द फैब्रिकेशन हाउस को 39230 रुपए भुगतान किया गया.

मंदिर के पास टैंक निर्माण के लिए 20,300 रूपये उत्तम ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

चनाट के लिए टैंक निर्माण कार्य की राशि 20300 रुपए उत्तम ट्रेडर्स को किया गया.

रामभाठा में टैंक निर्माण के लिए 18500 रूपये उत्तम ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

18 अक्टूबर 2025 को भुगतान
मोटर पंप क्रय के लिए 27059 रुपए द फैब्रिकेशन हाउस को भुगतान किया गया.

मोटर पंप क्रय के लिए 31184 रुपए द फैब्रिकेशन हाउस को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें