छत्तीसगढ़ से 12000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट चीन के लिए कि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ से 12000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट चीन के लिए किया गया रवाना

नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क से बारह हजार मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट चीन के लिए रवाना किया गया है। इस श्रृंखला की पहली खेप बाईस सौ मीट्रिक टन की रही, जो ग्यारह नवम्बर को विशाखापट्टनम पोर्ट के लिए भेजी गई, जहां से इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जाएगा। इस निर्यात के साथ छत्तीसगढ़ ने अपने खनिज और औद्योगिक उत्पादन को अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारों से जोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाया है। 

यह कदम भारत के लॉजिस्टिक्स मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रासंगिकता को और सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य के सबसे बड़े कॉपर कॉन्सन्ट्रेट निर्यात का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह कदम सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक शक्ति के रूप में विकसित किया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें