महासमुंद : लमकेनी जलाशय की नहरों के कार्यों के लिए 4.14 करोड़... - CG Sandesh

महासमुंद : लमकेनी जलाशय की नहरों के कार्यों के लिए 4.14 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड- बागबाहरा की लमकेनी जलाशय की नहरों के रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्यों के मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। 

प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 516 हेक्टेयर के विरूद्ध 218 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें