news-details

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसान घर बैठे एप्प से प्राप्त कर सकते हैं टोकन

प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इसके लिए 2739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को किसानों की मेनहत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

साय ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ भी शुरू किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है। राज्य में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अन्य राज्यों की सीमा पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें