news-details

भूपेश बघेल-राहुल गांधी की जोड़ी अद्भुत, पार्टी का कर रहे सफाया - रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की जोड़ी को अद्भुत बताया है। रमन सिंह ने कहा कि यह पार्टी जिस भी राज्य में कदम रखती है, वहां उसके लिए सियासी जमीन और कमजोर होती जाती है।

रमन सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब RJD इसका ताज़ा उदाहरण है। यह भाजपा के लिए शुभ संकेत है, क्योंकि जहां भी इनको भेजा जाता है, वहां कांग्रेस पार्टी का सफाया तय माना जाता है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इसे फिर साबित कर दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें