किसानों की सुविधा हेतु धान खरीदी में ‘कृषक सहायता केंद्र’ स्... - CG Sandesh

किसानों की सुविधा हेतु धान खरीदी में ‘कृषक सहायता केंद्र’ स्थापित

खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन कार्य को सुचारु और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सोनहत अनुविभाग के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में ‘कृषक सहायता केंद्र’ स्थापित किए गए हैं।

एग्रीस्टैक, एकीकृत किसान पोर्टल, रकबा संशोधन तथा धान उपार्जन से जुड़ी अन्य तकनीकी व प्रपत्र संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन सहायता केंद्रों की स्थापना की गई है। 

कृषि समितियों के अंतर्गत आने वाले हलकों के पटवारियों की ड्यूटी भी इन केंद्रों में लगाई गई है, ताकि किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

इन कृषक सहायता केंद्रों से किसानों को पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन, तकनीकी मार्गदर्शन और उपार्जन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान में बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि इससे धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें