सीएम साय ने किया आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ - CG Sandesh

सीएम साय ने किया आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की दो हजार साठ करोड़ रूपए की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत पचपन परियोजनाएं राज्य के छब्बीस जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से बारह हजार से अधिक किफायती और गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैट बॉट और पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी सरलता से मिल सकेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें