CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला आरक्षक घायल, हेली... - CG Sandesh

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला आरक्षक घायल, हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रायपुर

सुकमा। जिला सुकमा के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा इलाके के जंगल-पहाड़ी में आज लगभग दोपहर 1:30 बजे एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गईं। विस्फोट में महिला जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जवानों ने घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। बेहतर इलाज हेतु उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED माओवादी गतिविधियों का हिस्सा होने की आशंका है।

थाना फूलबगड़ी पुलिस द्वारा माओवादियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें