बसना : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुपरवाईजर सड़क हादसे में... - CG Sandesh

बसना : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुपरवाईजर सड़क हादसे में घायल, टूटी हड्डी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम झारबंद स्थित आरोग्य मेडिकल के पास मेन रोड पर बाइक की टक्कर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुपरवाईजर घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम उड़ेला निवासी गुलाल सिंह टण्डन पिता स्व. गंगाराम टण्डन उम्र 56 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवंरपुर में सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ है. 19 नवम्बर 2025 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एचसी 3258 में ड्यूटी से लौट रहा था. इसी दौरान ग्राम झारबंद स्थित आरोग्य मेडिकल के पास दवाई खरीदने रुक रहा था. 

उसी समय पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. एचएफ डिलक्स कमांक सीजी 06 एचडी 9636 ने टक्कर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. उसके दाहिने कंधे के पास काफी चोट लगी है. एक्स-रे करवाने के बाद पता चला की उसकी हड्डी टूट गई है. इलाज कराने के बाद गुलाल सिंह 28 नवम्बर को रिपोर्ट करने थाने पहुंचा.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी एचएफ डिलक्स क्र. CG06HD 9636 के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें