महासमुंद : हर्ष क्रेशर के पास हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौ... - CG Sandesh

महासमुंद : हर्ष क्रेशर के पास हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के नदी मोंड घोडारी के हर्ष क्रेशर के पास गिट्टी लोड़ कर पर्ची बनाकर लौट रहे युवक की टाटा आईचर 1109 की चपेट में आने से मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 नवम्बर को धनंजय मिरी पिता दिलीप मिरी उम्र 21 वर्ष निवासी खट्टी हर्ष क्रेशर के पास अपने ट्रेक्टर में गिट्टी लोड़ कर पर्ची बनाकर लौट रहा था.

इसी बीच पीछे से टाटा आईचर 1109 क्रमांक CG 06 GG 3286 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक पीछे करते हुये ठोकर मार दी, जिससे धनंजय को गंभीर चोट लगी. उसे 108 एम्बुलेस से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी टाटा आईचर 1109 वाहन क्रमांक CG 06 GG 3286 के चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए),106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें