तुमगांव : मूर्ति स्थापित करने के दौरान राहगीरों को हुई बाधा,... - CG Sandesh

तुमगांव : मूर्ति स्थापित करने के दौरान राहगीरों को हुई बाधा, समझाईस देने पर हुआ विवाद

तुमगांव थाना क्षेत्र के कर्णी कृपा प्लांट के सामने NH 53 रोड के किनारे छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति स्थापित करने के दौरान रोड पर जाने वालों को बाधा होने पर समझाईस देने पर विवाद करने के मामले में थाने में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश पटेल पिता विद्याचरण पटेल टोल प्लाजा में R.V.D के पद पर कार्यरत है. 

28 नवबर 2025 को तकरीबन 02:45 बजे करणी कृपा के सामने NHAI के रोड के किनारे छत्तीसगढ किसान मोर्चा अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, रूप सिंह निशाद, दौलत राम ध्रुव, विमल कुमार पिता गिरजाशंकर, अमजद खान के द्वारा छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति स्थापित कर रहे थे, जिससे NHAI क्र. 53 पर रायपुर से सरायपाली जाने वाले लोगों को बाधा हो रही थी. उन्हें समझाईस देने पर भी नहीं मान रहे थे और विवाद कर रहे थे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अशोक कश्यप, हेम सागर पटेल, रूप सिंह निषाद, दौलत राम ध्रुव, विमल कुमार और अमजद खान के खिलाफ धारा 8B-NHA, 285-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें