सरायपाली : हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल - CG Sandesh

सरायपाली : हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

सरायपाली के नया मंडी के सामने हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

वार्ड नं. 12 उडियापारा सरायपाली निवासी सब्जी विक्रेता संतोष गुप्ताा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 नवम्बर को रात करीब 08:30 बजे उसका पुत्र विकास गुप्ता अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 24 J 7981 से नास्ता करने झिलमिला चौक गया था. रात करीब 9:10 बजे वापस घर आ रहा था. उसके सामने हाईवा ट्रक क्रमांक CG 06 HV 6089 आगे चल रही थी. सरायपाली नया मंडी के सामने सागर स्टेट के पास पहुंचा था. 

उसी समय हाईवा ट्रक क्रमांक CG 06 HV 6089 के चालक ने बिना सांकेतिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अपने वाहन को दाहिने साईड मोड़ दिया, जिससे विकास गुप्ता अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 24 J 7981 से हाईवा ट्रक क्रमांक CG 06 HV 6089 के सामने टकरा गया. जिससे वह घायल हो गया. उसकी मोटर सायकल पल्सर क्षतिग्रस्त हो गई. विकास को आसपास के लोगों ने मोटर सायकल के माध्यम से सीएचसी सरायपाली पहुँचाया. जहां प्राथमिक उपचार पश्चात हायर सेन्टर रिफर करने पर ईलाज हेतु भिलाई ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हाईवा ट्रक क्र.CG 06 HV 6089 के चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें