CG : धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर केन्द्र का सहायक समिति ... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर केन्द्र का सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

धान खरीदी कार्य में लापरवाही के मामले में रायगढ जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए धान उपार्जन केंद्र मुकडेगा के सहायक समिति प्रबंधक तेलूराम सिदार को निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में उनके लगातार अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। 

गौरतलब है कि एस्मा एक्ट 1979 के प्रावधानों के तहत धान खरीदी को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है और इससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने के सख्त निर्देश दिए गए है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें