महासमुंद : ट्रैक्टर खड़ी करने की बात पर विवाद, कुल्हाड़ी से कि... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रैक्टर खड़ी करने की बात पर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

महासमुंद के वार्ड नंबर 14 सुभाषचंद चौक के पास कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नंबर 14 सुभाषचंद चौक लाफिनखुर्द निवासी नागेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वे 28 नवम्बर को दोपहर करीबन 12 बजे ट्रेक्टर में धान भरकर खेत से घर आ रहे थे. गांव के प्रवेश द्वार के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर को साईड देने के लिये उनके ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर को साईड में खडा कर दिया था. दोनों ट्रेक्टर के जाने पर पीछे से उनके गांव का संतोष विश्वकर्मा आकर तुम ट्रेक्टर को बीच रोड में खडा कर दिये हो कहकर वाद-विवाद कर आगे बढ गया और अपने भाई के दुकान के पास जाकर नागेश्वर के ट्रेक्टर को रूकवाया और नागेश्वर को गलियां देकर धक्का मुक्की की. रात करीबन 10 बजे नागेश्वर दरवाजा खटखटाने की आवाज सूनकर बाहर निकला तो गांव का संतोष विश्वकर्मा और उसके अन्य 03 साथी थे.

इसी दौरान नागेश्वर के भाई धनेश्वर साहू, बहु दुर्गा साहू, पत्नी छमेश्वरी साहू और मां राधाबाई साहू आई. तभी संतोष ने गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर नागेश्वर के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. बीच बचाव करने आये नागेश्वर के भाई घनेश्वर को भी मारपीट किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें