CG :श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, 7... - CG Sandesh

CG :श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, 7 घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

 

घायलों के इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें