छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिसा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

उधर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।

इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 दर्ज किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें