news-details

‍‍सांकरा : बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की हादसे में मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार के पुलिया के पास बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस ने 14 दिसम्बर को केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सिदार पिता नेहरु सिदार उम्र 22 वर्ष एवं कुमार सिदार पिता कुशवा सिदार निवासी ढाबाखार 26 नवम्बर 2025 को दोपहर करीब 02:30 बजे ग्राम भगतदेवरी से ढाबाखार जा रहे थे. 

इसी दौरान ढाबाखार पुलिया के पास पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 2815 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 1179 को पीछे से ठोकर मार दिया. हादसे के बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान विजय ‍सिदार की मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 2815 के चालक के खिलाफ धारा 281,125(a),106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें