पिथौरा : हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - CG Sandesh

पिथौरा : हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदियाखुर्द के नाला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ उसने दम तोड़ दिया. मार्ग जांच के बाद पुलिस ने 15 दिसम्बर को मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 6 सितम्बर को गजेन्द्र यादव पिता नरसिंह यादव उम्र 18 वर्ष निवासी खुटेरी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 C 6778 में अपने गांव से ठाकुरदिया खुर्द की ओर जा रहा था. 

ठाकुरदिया खुर्द नाला के पास दोपरह करीब 1:50 बजे विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06 GL 2400 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गजेन्द्र की मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे CHC पिथौरा में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज की दौरान उसकी मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन क्रमांक CG06 GL-2400 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)BNS के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवचेना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें