CG : इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें - CG Sandesh

CG : इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के तहत जिले में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3 (ग) पर्यटन बार, मद्यभण्डारण भाण्डागार तथा मदिरा दुकानों से संलग्न सभी अहाते पूर्णतः बंद रहेंगे। 

कलेक्टर वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का किसी भी प्रकार का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें