महासमुंद सहित कई वनवृत्त और वनमंडल में हर्बल मेला - वैद्य सम... - CG Sandesh

महासमुंद सहित कई वनवृत्त और वनमंडल में हर्बल मेला - वैद्य सम्मेलन आयोजित

वैद्यों द्वारा दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रदर्शन किया गया

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा उपचार पद्धतियों के संरक्षण और संकलन के लिए 1 से 7 दिसंबर तक राज्य के 6 वनवृत्तों में हर्बल मेला - वैद्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 625 वैद्यों ने भाग लिया और अपने पारंपरिक ज्ञान का आदान-प्रदान किया।

सम्मेलन में वैद्यों द्वारा दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संजीवनी विक्रय केंद्रों द्वारा हर्बल वन उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। यह सम्मेलन रायपुर, महासमुंद, सरगुजा, अंबिकापुर, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर और बस्तर वनवृत्त और वनमंडल में आयोजित किए गए


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें