पिथौरा : बाइक से गिरने से हुई मौत; हादसे के बाद चोरी हुई बाइ... - CG Sandesh

पिथौरा : बाइक से गिरने से हुई मौत; हादसे के बाद चोरी हुई बाइक और मोबाइल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली से दुरूगपाली रोड नाला के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद किसी ने उसकी मोटर सायकल, मोबाइल और कार्टून चोरी कर ली. पुलिस ने बाइक चालक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 03 दिसम्बर 2025 को संतोष कुलदीप पिता गुजराज कुलदीप उम्र 42 वर्ष निवासी जोरातराई अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HE 3642 से अपने बडे पिताजी अगनु कुलदीप के घर ग्राम पंडरीखार गया था.

04 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंडरीखार से ग्राम घोंच युगल किशोर साहू के घर गया था. शाम करीब 08:30 बजे से 05 दिसम्बर 2025 के सुबह 7 बजे के मध्य अपने मोटर सायकल से घर वापस आ रहा था. ग्राम सोनासिल्ली से दुरूगपाली के मध्य रोड नाला के पास मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिरने से संतोष कुलदीप को सिर में आई चोट के कारण उसकी मौत गई. संतोष कुलदीप के मोबाईल, मोटर सायकल व मोटर सायकल में रखे कार्टून को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HE 3642 के चालक संतोष कुलदीप द्वारा मोटर सायकल को लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्वयं गिरकर चोट लगने से मृत्यु होना एवं संतोष कुलदीप के मोटर सायकल, मोबाईल, कार्टून को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाना अपराध धारा 106(1), 303(2), B.N.S का अपराध घटित करना पाये जाने से संतोष और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें