सांकरा : मवेशियों से भरी 2 पिकअप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, 17 दिसम्बर को वन विभाग फारेस्ट नाका झगरेनडीह के स्टाफ के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस झगरेनडीह बेरियर पहुंची. जहाँ वन विभाग की टीम दो पिकअप को रोककर रखी थी. पिकअप में 10 गौवंश थे.
आरोपी बिलाईगढ की ओर से गौवंश (भैंसा-भैंसी) को बुचडखाना उडीसा ले जा रहे थे. पूछताछ करने पर वाहन क्रमांक OD26 E 1144 के चालक पुकू राउत पिता लेखराम राउत उम्र 26 साल निवासी ग्राम महातमतोरा थाना खरियार रोड उडिसा तथा वाहन क्रमांक OD 05 BC 8415 के चालक खेमराज राउत पिता कुंज लाल राउम उम्र 21 साल निवासी ग्राम भैंसाताल थाना खरियार रोडा उडिसा ने बताया की वे गौवंशों को बुचडखाना ले जा रहे थे.
आरोपीयों के कब्जे से 09 नग भैंसा, 01 नग भैंसी कुल 10 नग भैंसा-भैसी कीमती 3,50,000 एवं घटना में प्रयुक्त दो नग पिकअप वाहन कीमती 6,00,000 जुमला कीमती 9,50,000 रूपये जप्त किया गया.
आरोपियों के खिलाफ धारा 4,6,10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई.