पिथौरा : बाजार से लौटते वक्त हादसे में युवक की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : बाजार से लौटते वक्त हादसे में युवक की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका के आगे पेट्रोल पंप के पास बाजार से लौट रहे बाइक सवार को माजदा ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 17 दिसम्बर को रात करीबन 08:30 बजे ग्राम डोंगरीपाली निवासी अश्विनी बरिहा अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 G 8634 में मेमरा बाजार से घर लौट रहा था. 

इसी दौरान टेका के आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही वाहन माजदा क्रमांक TS19 TA 3459 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी मोटर सायकल को ठोकर मार दी. जिससे युवक की मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन माजदा क्रमांक TS19TA3459 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें