खल्लारी : नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले... - CG Sandesh

खल्लारी : नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामला सामने आया है. युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 18 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है.

उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें