CG : अचानक सर्विस राइफल चलने से DRG के जवान के सिर पर लगी गो... - CG Sandesh

CG : अचानक सर्विस राइफल चलने से DRG के जवान के सिर पर लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

नारायणपुर। जिले में DRG के एक जवान की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई और गोली सिर पर जा लगी। इस घटना में जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार यानि आज सुबह की है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आज 21 दिसंबर की सुबह जवान ऑपरेशन से कड़ेनार कैंप पहुंचे थे। जहां DRG जवान बलदेव सिंह हुर्रा की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई थी।

 

जवान के सिर पर गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद साथियों ने उसे धौड़ाई के अस्पताल लाया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है।

जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। जिसके बाद पार्थिव शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है। पूरी जानकारी अलग से दी जाएगी।





author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें