नोनी जोहार 04 में शामिल हुए रासेयो स्वयं सेवक
महासमुंद जिले के 8 स्वयं सेवक भी हुए शामिल
शक्ति, सम्मान, स्वाभिमान का आयोजन नोनी जोहार
यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ शासन, एलाइंस फॉर बिहेवियर चेंज के संयुक्त तत्वाधान पर दो दिवसीय शक्ति सम्मान स्वाभिमान के थीम पर नोनी जोहार 04 का भव्य आयोजन रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल पर संपन्न। इस आयोजन में राज्य के 15 जिलों के एन.एस.एस. एन.वाई.के.एस. सहित राज्य के 250 से अधिक स्वयं सेवक हुए शामिल।
कार्य शाला के पहले दिन ABC के विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने सत्र का शुभारंभ किया। साथ ही स्वयं सेवकों को ग्लोबल स्पीकर विभूति डुग्गर जी द्वारा अपने अपनों को उम्मीद भरे खत लिखा कर भावुक किया, साथ ही छत्तीसगढ़ छालीवुड के एक्टर आकाश सोनी ने भी अपने अनोखे अंदाज में समा बांधा।वही आयोजन के दूसरे दिन बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के थीम लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से नंदलाल चौधरी द्वारा बैठक आयोजित किया गया। अपने गीतों से से छत्तीसगढ़ पर राज करने वाली गरिमा दिवाकर ने अपने गीतों से समा बनाया। साथ ही दूसरे दिन के अवसर पर भारतीय अभिनेत्री स्मृति कालरा ने स्वयं सेवकों के साथ नई ऊर्जा का संचार किया। व स्वयं सेवकों द्वारा लगाई गई विभिन्न अभियानों के स्टॉल पर विजित किया।
वही महासमुंद जिले के आठ स्वयं सेवक इस आयोजन पर शामिल हुए। महासमुंद में यूनिसेफ व जिला प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही अभियान खेल कलेवा, सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका-03, पांच संकल्प जैसे अभियानों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद रासेयो स्वयं सेवक दिनेश कुमार साहू, भूपेश साहू, प्रहलाद साहू, विजय ब्रम्हे, नेतराम, भक्तमनी, कुम्भज, व कुबेर हुए शामिल। जिनकी जिम्मेदारी खेल कलेवा, सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका-03, पांच संकल्प जैसे अभियानों के स्टॉल की दी गई थी। जहां विजिट करने आए जिलों के सभी स्वयं सेवकों ने किया साथ ही भारतीय अभिनेत्री स्मृति कालरा सहित अन्य अतिथियों ने भी स्टॉल भ्रमण किए।
स्वयं सेवकों ने अपने अपने अंदाजो पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ व नशा मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर अपराध जैसे विषयों में नुक्कड़ नाटक कर के अपने व्यक्तित्व विकास की क्षमता बढ़ाई, साथ ही लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया। नोनी जोहार 04 में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद प्राचार्य करुणा दुबे जी,डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक जिला महासमुंद, डॉ दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस (पुरुष इकाई), राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस (महिला इकाई) समेत महाविद्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों ने हर्ष जताया है।