CG : रातभर नाकेबंदी कर खनिज विभाग ने जप्त की 8 हाईवा - CG Sandesh

CG : रातभर नाकेबंदी कर खनिज विभाग ने जप्त की 8 हाईवा

रायपुर जिले रेत के अवैध परिवहन के मामले में करवाई

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने 21 और 22 दिसंबर की पूरी दरम्यानी रात अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 हाईवा जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

खनिज विभाग के उप संचालक राजेश माल्वे के निर्देशन तथा सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने खरोरा, उपरवारा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी और जांच की। 

कार्रवाई के दौरान 4 हाईवा खरोरा थाना क्षेत्र से, 1 हाईवा उपरवारा थाना क्षेत्र से तथा 3 हाईवा अन्य स्थानों से पकड़े गए। जांच में पाया गया कि ये सभी हाईवा आरंग, कुरूद और धमतरी क्षेत्र से रेत भरकर अलग-अलग स्थानों की ओर जा रहे थे। इनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में जितेंद्र वर्मा, गोलू वर्मा एवं लुकेश वर्मा का भी सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें