बसना : गुरुघासीदास जंयती कार्यक्रम के दौरान आग सेंकने की बात... - CG Sandesh

बसना : गुरुघासीदास जंयती कार्यक्रम के दौरान आग सेंकने की बात पर मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम हेडसपाली में गुरुघासीदास जंयती कार्यक्रम के दौरान आग सेंकने की बात पर मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम हेडसपाली निवासी पुनीराम लहरे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 21 दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे उनके गांव में गुरुघासीदास जंयती कार्यक्रम हो रहा था, जिसे देखने पुनीराम भी जैतखाम चौक गया हुआ था. 

जैतखाम के किनारे में कुछ लोग बैठकर आग जलाकर आग सेंक रहे थे. वहां एक छोटा लड़का भी आग सेंकने के लिए वहां पर आया तो भीमा लहरे उसे आग सेंकने से मना कर रहा था और बच्चे को गाली दे रहा था.

पुनीराम उसे आग सेंकने के लिए क्यों मना कर रहे हो कहने पर भीमा लहरे ने अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पहने चुडा से मारपीट किया. मारपीट से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भीमा लहरे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें