news-details

सरायपाली : अवैध शराब के तीन मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दो मामले ग्राम बालसी के हैं और एक मामला ग्राम जोगीडिपा का है. पुलिस ने तीनों ही मामलों में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जून को दोपहर करीब 2:37 बजे बैसाखू अजय पिता आनंद अजय उम्र 32 साल ग्राम बालसी में रोड़ किनारे अवैध शराब बेचने के लिए रखा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 5 लीटर 700 एमएल हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब भरी हुई कीमती करीबन 1140 रूपये जप्त किया गया.



वहीं, 22 दिसम्बर को नरेश चौहान पिता जीवर्धन चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी बिजातीपाली को ग्राम बालसी में ही पानी टंकी के पास रोड किनारे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया, उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 14 लीटर (14000 ML) हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब भरी हुई कीमती 2800 रूपये जप्त किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

21 दिसम्बर को शाम करीब 7 बजे मुंधा से जोगीडीपा मार्ग पर ग्राम जोगीडीपा के तालाब के पास रोड किनारे अवैध शराब के साथ परखीत चौहान पिता स्व0 कीरित राम चौहान उम्र 48 वर्ष निवासी जोगीडीपा (मुंधा) को पकड़ा गया. जो पुलिस को आते देखकर अपने कब्जे में रखें सफेद रंग के प्लास्टिक बाल्टी एवं एक पीला रंग के जरीकेन को लेकर भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक बाल्टी ढक्कन वाली जिसमें अंग्रेजी में ACE SPARC लिखा हुआ है, जिसमें करीबन 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई कीमती 4000 रूपये, एक पीला रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई कीमती 600 रूपये कुल जुमला शराब 23 लीटर कीमती 4600 रूपये जप्त किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें