सिंघोड़ा : कार से लाखों का गांजा ले जाते 2 तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोड़ा : कार से लाखों का गांजा ले जाते 2 तस्कर गिरफ्तार

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटीखोल के पास एनएच 53 रोड़ पर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है. दोनों कार में गांजा लेकर ओडिशा से आ रहे थे.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 दिसम्बर को आरोपी ऋषिराज ठाकुर पिता अरविंद ठाकुर उम्र 21 साल निवासी वैभव लक्ष्मी नगर उपरवाली थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र और उमेश वानखेडे पिता अशोक वानखेडे उम्र 31 साल निवासी रामटेक मंगरवारी थाना रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र एक सफेद रंग की कार क्रमांक MH49 BZ 4608 में उडीसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे थे.

आरोपी ऋषि ठाकुर एवं उमेश वानखेडे के संयुक्त कब्जे से 09 किलोग्राम गांजा कीमती 4,50,000 रूपये, एक सफेद रंग का हुण्डई औरा कार क्रमांक MH49BZ4608 कीमती 6,00,000 रूपये, आरोपी ऋषि ठाकुर के पेंट के पाकिट से एक प्रति 50NDPS नोटिस, एक प्रति 67(ख) NDPS नोटिस, आरोपी उमेश वानखेडे के पेंट के पाकिट से एक प्रति 50NDPS नोटिस, एक प्रति 67(ख) NDPS नोटिस जुमला कीमती 10,40,000 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें