CG : किसानों को मिलेगा प्रमाणित बीज, सरकार ने शुरू की तैयारी - CG Sandesh

CG : किसानों को मिलेगा प्रमाणित बीज, सरकार ने शुरू की तैयारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष में किसानों को धान और अन्य फसलों का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज और कृषि विकास निगम द्वारा 31 बीज प्रक्रिया केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न फसलों के लिए किसानों का 21 हजार 400 हेक्टेयर से अधिक रकबे में बीज उत्पादन के लिए पंजीयन किया गया है। 

सरकार ने इस वर्ष किसानां को लगभग 6 लाख 37 हजार क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत बीज उत्पादक किसानों के प्रक्षेत्र का बीज प्रमाणीकरण संस्था के सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों द्वारा खड़ी फसलों का निरीक्षण कर लिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें