news-details

तुमगाँव : बहनों के साथ लौट रहा था घर, रास्ते में मारपीट, केस दर्ज

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूवाही में बहनों के साथ गुरू घांसीदास जयंती कार्यक्रम देखकर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बीच बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट की.
                                                                                                                       
ग्राम तेंदूवाही निवासी भारत कोसले ने पुलिस को बताया कि 24 दिसम्बर 2025 को उनके गांव मे गुरू घांसीदास जयंती कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद 25 दिसम्बर को सुबह करीब 06:30 बजे भारत अपनी बहन लता कोसले, हिरा कोसले के साथ अपने घर जा रहा था. सतनामी पारा नीम चौक के पास पहुंचे थे. 

इसी दौरान गांव के लल्लू जांगडे, राजा मारकण्डे, रवि बघेल, सुशील बघेल एवं अन्य व्यक्तियों ने एक राय होकर पुरानी रंजिस को लेकर अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए ईट, पत्थर एवं हांथ मुक्का तथा डंडा से मारपीट करने लगे. मारपीट को देखकर बीच बचाव करने आये विजय कोसले, हितेश कोसले, शत्रुघन कोसले, चम्मन कोसले एवं अन्य लोगों को भी गाली गलौच कर मारपीट किये.

मारपीट से भारत, चम्मन कोसले तथा अन्य लोग जो बीच बचाव कर रहे थे उनको भी चोंट खरोच आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लल्लू जांगडे, राजा मारकण्डे, रवि बघेल, सुशील बघेल और उनके साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें