सरायपाली : अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपाली से जम्हारी के मध्य अंधा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसम्बर को नरेन्द्र नायक पिता सोम सिंह नायक उम्र 42 साल निवासी चकरदा अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GV 8996 से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था. इसी दौरान ग्राम दुलारपाली एवं जम्हारी के मध्य अंधा मोड़ के पास वह अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे में उसकी मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें