CG : प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2225 करोड़ रूपये की स्वीकृ... - CG Sandesh

CG : प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2225 करोड़ रूपये की स्वीकृति

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 2225 करोड़ रूपए की लागत से सात सौ चौहत्तर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को प्राथमिकता दी गई है। 

सबसे अधिक 87 सड़कें बस्तर जिले में बनाई जाएंगी। योजना के तहत प्रदेश की 781 ग्रामीण बसाहटें बारामासी सड़क सुविधा से जुड़ेंगी। इससे अब तक सड़क संपर्क से वंचित दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें