news-details

CG : कक्षा चौथीं और सातवीं में विषय वृद्धि शासन तथा SCERT के निर्णय के आधार पर की गई

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण से संबंधित सभी निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी के मानकों तथा राज्य शासन और एससीईआरटी के निर्देशों के अनुरूप लिए गए हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कक्षा पहली से आठवीं तक की पुस्तकों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी पर आधारित है। उन्होंने बताया कि विषयों की संख्या में वृद्धि की गई है। 

आगामी सत्र में 134 विषयों के स्थान पर 144 विषयों की पुस्तकों का मुद्रण प्रस्तावित है। कक्षा चौथीं और सातवीं में विषय वृद्धि शासन तथा एससीईआरटी के निर्णय के आधार पर की गई है।

अधिकारियों ने छात्रों के बस्ते का वजन 14 प्रतिशत बढ़ने के दावों का खंडन करते हुए कहा कि केवल कागज के जीएसएम मंो परिवर्तन के आधार पर प्रतिशत वृद्धि का अनुमान वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं। कई कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण सामाग्री, वर्षवार वितरण प्रणाली और विभिन्न शैक्षणिक उपायों से विद्यार्थियों के बस्ते के वजन को नियंत्रित रखा जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें